जालंधर,जिला प्रशासन के नेतृत्व में जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो और मॉडल करियर सेंटर द्वारा करियर गाईडैंस सैमीनार का आयोजन किया गया।
जिला रोज़गार ब्यूरो के डिप्टी डायरैक्टर श्री गुरमेल सिंह द्वारा विद्यार्थियों को डी.बी.ई.टी. हमें द्वारा प्रदान की गई बहुमूल्य सेवाओं के बारे में अवगत करवाया।
सैमीनार के दौरान एम.आर. इंटरनैशनल स्कूल, आदमपुर और गुरु नानर मिशन पब्लिक स्कूल, भोगपुर के छात्रों ने भाग लिया। श्री सुखदेव सिंह, चुनाव तहसीलदार, जालंधर ने छात्रों को विभिन्न श्रेणियों के तहत ऑनलाइन वोटिंग के बारे में जानकारी दी और मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी। डा. सुरजीत लाल, जिला गाईडैंस जालंधर ने छात्रों को भविष्य में उनके लिए उपलब्ध विभिन्न रोजगार और स्व-रोज़गार अवसरों के बारे में जानकारी दी।
मिस रमनप्रीत कौर, संस्थापक, ग्रीन स्पैरोज़ प्रोजैक्ट, जालंधर ने छात्रों को व्यक्तिगत विकास के महत्व पर विस्तार से बताया। डिप्टी सीईओ श्री नवदीप सिंह ने स्वरोजगार, स्टार्टअप के बारे में प्रेरित किया।
सैमीनार में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उन्हें विशेषज्ञों से अपने करियर संबंधी प्रश्नों के उचित उत्तर मिले। कार्यक्रम में शामिल शिक्षकों ने भी इस सैमीनार की प्रशंसा की और भविष्य में अन्य सैमीनार आयोजित करने को प्राथमिकता दी।