नई दिल्ली, मोबाइल रिचार्ज कराने का सबसे शानदार मौका आ गया है। टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया (Vi) यूजर्स को प्रीपेड प्लान्स पर तगड़ा डिस्काउंट दे रही है। इतना ही नहीं, खास ऑफर में यूजर्स को मोबाइल रिचार्ज कराने पर 50जीबी तक फ्री डेटा भी दिया जा रहा है। कंपनी का यह ऑफर 699 रुपये, 1449 रुपये और 3099 रुपये वाले प्लान के लिए है। वोडा के ये प्लान 365 दिन तक की वैलिडिटी के साथ आते हैं। इनमें आपको कंपनी कई जबर्दस्त अडिशनल बेनिफिट भी दे रही है, जिनमें ओटीटी सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। तो चलिए डीटेल में जानते हैं कि इन प्लान में कंपनी क्या ऑफर कर रही है। कंपनी के इस प्लान को Vi ऐप से सब्सक्राइब कराने पर आपको 30 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इंटरनेट यूज करने के लिए इस प्लान में आपको हर दिन 3जीबी डेटा मिलेगा। 56 दिन की वैलिडिटी वाले इस प्लान में आपको रोज 100 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। कंपनी इस प्लान में बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट्स जैसे अडिशनल बेनिफिट भी मिलेंगे। प्लान में कंपनी Vi Movies & TV ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रही है।