विपक्ष ने सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

विपक्ष के कई नेताओं ने दावा किया है कि उन्हें Apple ने एक संदेश भेज कर चेताया है कि सरकार उनके फोन और ईमेल को हैक कर रही है। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने लिखा कि Apple से मुझे चेतावनी भरा संदेश और ईमेल मिला कि सरकार मेरे फोन और ईमेल को हैक करने की कोशिश कर रही है, मुझे सरकार के डर पर दया आ रही है।

महुआ मोइत्रा ने लिखा कि ऐसा संदेश उनके अलावा और भी कई नेताओं को मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महुआ मोइत्रा के अलावा सपा प्रमुख अखिलेश यादव, शिव सेना (यूबीटी) की प्रियंका चतुर्वेदी, आप के राघव चड्ढा, सीपीआई (एम) के महासचिव और पूर्व सांसद सीताराम येचुरी, एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी, कांग्रेस नेता और प्रवक्ता पवन खेड़ा, द वायर न्यूज़ वेबसाइट संस्थापक और कांग्रेस नेता शशि थरूर आदि को भी Apple से यह सूचना मिली है। भाजपा की ओर से निशिकांत दुबे ने विपक्षी नेताओं के आरोप पर कहा कि राहुल गांधी की तरह आरोप लगाकर विपक्षी नेता भाग रहे हैं। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि Apple के स्पष्टीकरण का इंतेजार किया जाना चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *