एशिया के सबसे अमीर इंसान (Asia’s Richest Person) और देश की सबसे मूल्यवान कंपनी Reliance Industries के मालिक अरबपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को हफ्तेभर में ही तीसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है. इस बार धमकी देने वाले ने अंबानी से 400 करोड़ रुपये की रकम मांगी है.
अंबनाी को बीते 30 अक्टूबर 2023 यानि सोमवार को मुकेश अंबानी को फिर एक मेल आया जिसमें धमकी देते हुए इस रकम की मांग की गई है. गौरतलब है कि इससे पहले लगातार दो बार रिलायंस चेयरमैन को इसी तरह की धमकी मिली थी, हालांकि, तब कम रकम मांगी गई थी. पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.