नई दिल्ली, बिग बॉस ओटीटी सीजन वन की कंटेस्टेंट उर्फी जावेद हमेशा ही सुर्खियों में बनीं रहती हैं। उर्फी अपने लुक और स्टाइल की वजह से आज इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना चुकी हैं। उर्फी फैशन के नाम पर कब क्या पहन लें ये कोई नहीं जानता है। उनका हर स्टाइल देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। हर बार अपने लुक की वजह से ट्रोल होने के बाद भी उर्फी लगातार अपना जलवा दिखा रही हैं। लेकिन इस बार उन्होंने जो किया उसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। उर्फी ने इस बार अपनी बोल्डनेस से लोगों की धड़कनें नहीं बल्कि सांसे ही रोक दी हैं। उनका नया लुक देखकर आप भी डर के मारे कोना पकड़ लेंगे। यकीन नहीं तो खुद ही देख लीजिए..
सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर अपना नया लुक दिखाया है। उर्फी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो क्लिप में एक्ट्रेस का खतरनाक लुक देख आप भी डर के आंखें बंद कर लेंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने ब्रालेस होकर एक ब्लैक कलर का लॉन्ग श्रग पहना हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पूरी बॉडी पर पेंट कराया है। इसके साथ उन्होंने गोल्ड ज्वेलरी से अपने लुक को पूरा किया है। बालों को भी अलग ढांग में स्टाइल किया है जो उनके लुक को और भी डरावना बना रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी ने कैप्शन में लिखा है, ‘मेरे अंदर के शैतान को बाहर निकालना है।’