प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच अनुष्का ने फोटो खिंचवाने से किया इनकार, बिना गाड़ी से उतरे बाय करके चली गईं एक्ट्रेस

नई दिल्ली, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के बारे में पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा है कि वह दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस विराट कोहली के साथ जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने वाली हैं। कयासों के बीच अनुष्का शर्मा का एक ताजा वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने लगा है जिसमें एक्ट्रेस ढीले कपड़ों में गाड़ी की पैसेंजर सीट पर बैठी हुई हैं। पापाराजी ने जब अनुष्का शर्मा को देखकर उनकी तस्वीरें लेना शुरू किया तो उन्होंने फोटोग्राफर्स को रोका और ऐसा ना करने के लिए कहा। वायरल वीडियो में अनुष्का शर्मा को व्हाइट कलर की लूज शर्ट और पैंट्स पहने देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने जैसे ही नोटिस किया कि फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीरें ले रहे हैं तो उन्होंने ऐसा नहीं करने का इशारा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *