कप्तान रोहित शर्मा के नाम हुए 2 शर्मनाक रिकॉर्ड

कोलंबो, भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 के सुपर-2 के एक अहम मुकाबले में श्रीलंका को 172 रनों पर ढेर करते हुए मैच तो जीत लिया, लेकिन उसके नाम 2 शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हुए। भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 49.1 ओवरों में सभी विकेट खोकर 213 रन बनाए, जबकि श्रीलंका की टीम 172 रन ही बना पाई। इस तरह उसने पहले पाकिस्तान और फिर श्रीलंका को हराकर खिताबी मुकाबले के लिए क्वॉलिफाइ कर लिया। जिस मैदान पर भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ रनों का अंबार लगाया था उसी पर इस तरह का प्रदर्शन थोड़ा हैरान करने वाला था। इससे भी हैरान करने वाली बात यह रही कि टीम इंडिया के सभी 10 विकेट स्पिनरों ने लिया। भारतीय क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब पूरी टीम स्पिन गेंदबाजी का शिकार बनी। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में युवा दीनुथ वेलालागे ने कोहराम मचा दिया। श्रीलंका ने भारत को 49.1 ओवर में मात्र 213 रन पर आउट कर दिया। बाएं हाथ के स्पिनर वेलालागे ने अपनी बलखाती गेंदों पर शुरुआत 4 झटके दिए। उन्होंने शुभमन गिल (19), विराट कोहली (3), रोहित शर्मा (53) और केएल राहुल (39) को एक के बाद एक आउट करते हुए भारतीय बल्लेबाजी की जड़ें हिला दीं। वेलालागे ने 10 ओवर में 40 रन देकर 5 विकेट लिए, जिसमें एक मेडन भी शामिल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *