महिला आयोग ने नियुक्त किया काउंसलर, लिया ये फैसला

रायपुर, राज्य महिला आयोग मेें सोमवार को महिला उत्पीड़न संबंधित मामलों की सुनवाई हुई। इसमें अलग-अलग विभागों में कार्यरत शासकीय कर्मचारियों की दूसरी शादी की शिकायत आई। आयोग में कुल 25 प्रकरणों पर सुनवाई की गई। आयोग के समक्ष महिला ने बताया कि उसका पति शासकीय सेवा ग्रेड -2 में कार्यरत है, जो अवैध रूप से अन्य महिला को अपने साथ रखे हैं। तीनों बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और भरण-पोषण के लिए खर्च भी नहीं दे रहा है। इस पर आरोपी पति ने 25 हजार रुपए पत्नी के खाते में दिए जाने पर सहमति दी, किंतु आवेदिका 30 हजार की मांग कर रही है। एक काउंसलर की नियुक्ति की गई। अगली सुनवाई में आरोपी पति व अन्य महिला को भी उपस्थित करने का आदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *