जी 20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टुड्रो

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के विमान ने रविवार को दिल्ली से उड़ान भरने की कोशिश की और इसी दौरान इसमें तकनीकी खराबी आ गई. हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने एएनआई को बताया कि जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी आया कनाडाई प्रतिनिधिमंडल तब तक भारत में रहेगा जब तक कि इंजीनियरिंग टीम विमान की इस तकनीकी समस्या को ठीक नहीं कर लेती है. इससे पहले रविवार शाम को ही ट्रूडो ने पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी.जी 20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जस्टिन ट्रूडो 8 सितंबर को दिल्ली पहुंचे थे.रविवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बैठक में कनाडा में खालिस्तानी उग्रवाद का मुद्दा प्रमुख विषयों में से एक था. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-कनाडा संबंध साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, कानून के शासन के प्रति सम्मान और लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर आधारित हैं. उन्होंने कनाडा में उग्रवादी तत्वों की जारी भारत-विरोधी गतिविधियों के बारे में हमारी कड़ी चिंताओं से अवगत कराया. ये तत्व अलगाववाद को बढ़ावा दे रहे हैं, भारतीय राजनयिकों के खिलाफ हिंसा भड़का रहे हैं, राजनयिक परिसरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और कनाडा में भारतीय समुदाय और उनके पूजा स्थलों को धमकी दे रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *