जालंधर, पंजाब सरकार द्वारा राज्य में खेल संस्कृति पैदा करने के उद्देश्य से आयोजित ‘खेडां वतन पंजाब दीया ‘ सीजन-2 के तहत आज जिले के ब्लॉक मेहतपुर, ब्लॉक जालंधर पश्चिम और ब्लॉक फिल्लौर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी शाश्वत राजदान ने बताया कि ‘खेडां वतन पंजाब दीया ‘ सीजन-2 के तहत ब्लॉक नूरमहल में आयोजित अंडर-14 वॉलीबॉल में सरकारी हाई स्कूल हरिपुरार के लड़के और लड़कियों ने प्रथम, अंडर-17 में लड़के और लड़कियों ने पहला स्थान हासिल किया। वॉलीबॉल में इसी स्कूल के अंडर-21 लडके- लडकियों ने दूसरा और अंडर-21 में तीसरा स्थान हासिल किया।
उन्होंने आगे बताया कि इसी प्रकार ब्लॉक जालंधर वेस्ट में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में अंडर-21 से 30 वर्ष आयु वर्ग में एफएसएफ अकादमी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने आगे बताया कि ब्लॉक फिल्लौर में आयोजित कबड्डी सर्कल स्टाइल प्रतियोगिता में औजला दख ने पहला स्थान हासिल किया।