टाटा बन सकते हैं नमकीन

टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Tata consumer) लिमिटेड बातचीत कर रही है। यह डील पूरी हो जाती है तो टाटा कंज्यूमर की सीधी टक्कर मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल के साथ होगी। बता दें कि ब्रिटेन की चर्चित चाय कंपनी टेटली का मालिकाना हक टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के पास है तो वहीं स्टारबक्स के साथ ज्वाइंट वेंचर के तौर पर भारत में कारोबार कर रही है।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की खबर के मुताबिक टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की हल्दीराम में कम से कम 51% हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत चल रही है। हालांकि, इसके वैल्यूएशन पर मामला फंस रहा है। टाटा ग्रुप की कंपनी 10 अरब डॉलर के वैल्यूएशन को लेकर सहज नहीं है। खबर में सोर्स के हवाले से बताया गया है कि हल्दीराम 10% हिस्सेदारी की बिक्री के बारे में बेन कैपिटल सहित निजी इक्विटी फर्मों के साथ भी बात कर रहा है। हालांकि, इस खबर पर टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के प्रवक्ता ने प्रतिक्रिया नहीं दी है। प्रवक्ता ने कहा कि हम बाजार की अटकलों पर टिप्पणी नहीं करते हैं। हल्दीराम के मुख्य कार्यकारी कृष्ण कुमार चुटानी ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *