मुंबई, संजय दत्त की फिल्म खलनायक एक बार फिर से सिनेमाघरों में आ चुकी है। 5 सितंबर को इसे फिर से रिलीज किया गया है। सुभाष घई घोषणा कर चुके हैं कि फिल्म का दूसरा पार्ट बनाने का प्लान भी बना रहे हैं। फिल्म को 30 साल पूरे हो चुके हैं। दोबारा रिलीज से पहले फिल्म की कास्ट ने एक सेलिब्रेशन किया। इस मौके पर संजय दत्त, सुभाष घई, जैकी श्रॉफ ने मूवी से जुड़ी पुरानी यादें ताजा कीं।खलनायक के फिर से रिलीज होने पर सुभाष घई ने इसकी लीड कास्ट सहित अल्का याग्निक और ईला अरुण के साथ स्क्रीनिंग रखी थी। इस दौरान संजय दत्त ने बताया कि सुभाष घई ने उन्हें कैसे घाघरा-चोली पहनाया था। बता दें कि खलनायक का गाना ‘चोली के पीछे’ काफी पॉप्युलर हुआ था। फिल्म में इसका मेल वर्जन भी था जिसमें संजय दत्त ने डांस किया था।