की जगह ‘President Of Bharat’ ने दिया निमंत्रण

जी20 समिट के दौरान राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले रात्रि भोज के निमंत्रण पत्र को लेकर विवाद छिड़ गया है. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रपति भवन में 9 सितंबर को होने वाले G20 के डिनर के निमंत्रण पत्र में ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ लिखा है, जबकि इसपर प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया लिखा होना चाहिए. इस मामले पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, ”तो ये खबर वाकई सच है. राष्ट्रपति भवन ने 9 सितंबर को जी20 रात्रिभोज के लिए सामान्य ‘President Of India’ की बजाय ‘President Of Bharat’ के नाम पर निमंत्रण भेजा है. संविधान के अनुच्छेद 1 में लिखा है कि ‘भारत, जो इंडिया है, राज्यों का एक समूह होगा’. लेकिन अब इस ‘राज्यों के समूह’ पर भी हमला हो रहा है.” दरअसल, मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी पार्टियों ने मिलकर एक गठबंधन बनाया है जिसका नाम ‘I.N.D.I.A’ है. विपक्षी गठबंधन के नाम के ऐलान के बाद से ही ‘इंडिया’ शब्द चर्चा में है. बीजेपी नेता लगातार गठबंधन के नाम को लेकर विपक्ष पर हमलवार हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *