गुलमोहर सिटी में करवाया श्रृंखलाबद्ध सप्ताहिक शनिदेव महाराज का हवन-यज्ञ

जालंधर, मां बगलामुखी धाम नजदीक लम्मां पिंड चौंक होशियारपुर रोड़ पर स्थित गुलमोहर सिटी में धाम के संस्थापक एवं संचालक नवजीत भारद्वाज की अध्यक्षता में साप्ताहिक मां श्री शनिदेव महाराज जी का हवन यज्ञ करवाया गया। सबसे पहले ब्राह्मणों द्वारा नवग्रह, पंचोपचार, षोढषोपचार, गौरी, गणेश, कुंभ पूजन, श्री शनिदेव महाराज जी के निमति माला जाप कर मुख्य यजमान चेतन अरोड़ा से विधिवत पूजा अर्चना उपरांत हवन यज्ञ में आहुतियां डलवाईं । इस यज्ञ में उपस्थित मां भक्तो से आहुतियां डलवाने के बाद नवजीत भारद्वाज ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शनि महाराज, हिन्दू धर्म में एक प्रमुख देवता हैं जो ग्रहों के रूप में पूजे जाते हैं। शनि महाराज को दुख, और बुराई का माना जाता है, लेकिन उनकी पूजा का मुख्य उद्देश्य बुराई से बचाव और जीवन में सामंजस्य और सफलता प्राप्त करने के लिए होता है। शनि महाराज की पूजा शनिवार को की जाती है। शनिदेव महाराज को प्रसन्न करने के लिए भक्तों को उनके व्रत, जाप, और पूजा करने की सिख दी जाती है। इस अवसर पर जसविंदर सिंह, समीर कपूर, संजीव शर्मा,जोगिंदर सिंह, दिशांत शर्मा,बलजिंदर सिंह, मुनीष शर्मा, अभिलक्षय चुघ,बावा जोशी, पंकज,मानव शर्मा,नवदीप, अजीत कुमार,जसप्रीत सिंह, अभिषेक भनोट ,पंकज ,सुमित,पंकज,राजेश महाजन,बावा खन्ना, विनोद खन्ना, अशोक शर्मा, कुमार गौरव,प्रिंस, राकेश, ठाकुर बलदेव सिंह, इकबाल,प्रवीण, सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। आरती उपरांत प्रसाद रूपी लंगर भंडारे का भी आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *