दुकान से लाखों रुपए लूट, चोर हुए फरार

जालंधर, शहर में आए दिन लगातार चोरी की वारदात हुई क्राइम की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है वहीं आज देर रात लूटोरियों ने बस्तियां क्षेत्र के नजदीक जीएस मेडिकोज की दुकान पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट मुताबिक लुटेरों ने दुकान से लाखों रुपए लूट लिए, जिसकी जानकारी खुद दुकानदार ने दी। लेकिन पुलिस अभी जांच कर रही है। वहीं दुकान पर दवाईयां लेने ग्राहक को लुटेरों ने निशाना बनाते हुए उनके मोबाइल लूट लिए। घटना बस्तीयाद थाने से 100 मीटर दूरी पर हुई है। घटना 9:15 की बताई जा रही है। जहां 3 बाइक पर 6 लुटेरे आए जिनमें से 4 दुकान के अंदर घुस गए। पीड़ित गुरप्रीत सिंह ने बताया कि इस दौरान दुकान पर वह और उसका भतीजा मौजूद था। लुटेरों ने पहले गुरप्रीत पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जिसके बाद वह उसका और उसके भतीजे का मोबाइल भी नगदी सहित साथ ले गए। घायल अवस्था में गुरप्रीत को सिविल अस्पताल लाया गया। सूत्रों अनुसार डॉक्टरों ने गुरप्रीत के सिर पर गहरी चोट आने के कारण टांके लगाए है, वहीं बाजू पर भी लुटेरों ने तेजधार हथियार से हमला किया है। पीड़ित का कहना है कि दुकान से 1.5 लाख की नगदी और मोबाइल लुटेरे लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रभारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए। इसी बीच पता चला है कि वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरे दवा विक्रेता की दुकान के साथ लगती दूध की डेयरी में लगे सीसीटीवी में कैद हुए है। फुटेज के मुताबिक लुटेरे ने लाल रंग की पगड़ी बांधी थी और मुंह पर रूमाल बांधा हुआ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *