बकरी और कबूतर चुराने के आरोप, उल्‍टा लटकाकर लाठियों से पीटा

मुंबई, महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के एक गांव में एक बकरी और कुछ कबूतर चुराने के संदेह में छह लोगों ने चार दलित व्यक्तियों को कथित तौर पर एक पेड़ से उल्टा लटकाकर लाठियों से पीटा. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. अहमदनगर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीरामपुर तालुका के हरेगांव में हुई इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने शनिवार को हमले के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जबकि पांच अन्य फरार हैं. उन्होंने कहा कि 25 अगस्त को गांव के छह लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर 20 और 29 साल के बीच की उम्र के चार दलित व्यक्तियों को उनके घरों से बाहर निकाला. उन्होंने बताया कि इन चारों युवाओं को एक बकरी और कुछ कबूतर चुराने के संदेह में एक पेड़ से उल्टा लटकाकर लाठियों से पीटा गया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *