Swiggy शेयर मार्केट में लिस्टिंग की तैयारी

सॉफ्टबैंक (SoftBank) की फंडिंग वाली फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी (Swiggy) शेयर मार्केट (Share Market) में लिस्टिंग की तैयारी जुटी है. कंपनी ने स्टॉक मार्केट में एंट्री के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है. स्विगी ने कमजोर बाजार के कारण महीनों तक इस प्रक्रिया को रोक रखा था. अब उसने वैल्यूएशन का आंकलन करने के लिए बैंकरों के साथ बातचीत शुरू कर दी है. रेस्टोरेंट से फूड डिलीवरी के अलावा ग्रॉसरी प्रोडक्ट्स घर-घर तक पहुंचाने वाली स्विगी का वैल्यूएशन 2022 में आखिरी फंड रेजिंग के दौरान 10.7 अरब डॉलर था.

रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पिछले साल भारतीय स्टार्टअप्स के लिए फंडिंग के मोर्चे पर विंटर जैसी स्थिति देखने को मिली थी. फंडिंग की कमी और वैल्यूएशन को लेकर निवेशकों की बढ़ती चिंताओं के बीच स्विगी ने अपनी आईपीओ योजना को रोक दिया था. रिपोर्ट में कहा गया है कि जैसे ही वैश्विक और भारतीय बाजारों में तेजी आई है, स्विगी ने सितंबर की शुरुआत में आईपीओ पर काम करने के लिए आठ निवेश बैंकों को आमंत्रित करके अपनी आईपीओ योजना को फिर से गति दी है. इसमें मॉर्गन स्टेनली, जेपी मॉर्गन और बैंक ऑफ अमेरिका शामिल हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *