जालंधर, डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने आज प्रशासनिक अधिकारियों को कहा कि जिले में बाढ़ के कारण फसलों के हुए नुक्सान का मुआवजा बांटने का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के एसडीएम और राजस्व अधिकारी एक सप्ताह के भीतर प्रभावित किसानों के बैंक खातों में मुआवजा राशि ट्रांसफ़र करना सुनिश्चित करें।
आज मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान के निर्देश पर मुख्य सचिव अनुराग वर्मा और विशेष मुख्य सचिव (वित्त) के.ए.पी. सिन्हा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बाढ़ कारण क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे की बांट को लेकर चल रही प्रक्रिया की समीक्षा में भाग लेते डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारियों को मुआवजा बाँटने संबंधित सभी कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के प्रयास जारी हैताकि लोगों को हुए नुक्सान की जल्द भरपाई की जा सके।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देश पर नियमानुसार मुआवजा राशि पीड़ितों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। उन्होंने कहा कि वे स्वयं पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे है ताकि कोई भी प्रभावित व्यक्ति मुआवजा पाने से वंचित न रहे।इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) मेजर अमित महाजन, जिला राजस्व अधिकारी अरविंद प्रकाश भी मौजूद रहे।