अमेरिका में स्कूल टीचर पर छात्र के साथ अवैध संबंध का दोषी पाया गया

अमेरिका में एक स्कूल टीचर पर अपने छात्र के साथ अवैध संबंध का दोषी पाया गया है। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच चार साल से संबंध थे। यह टीचर लास वेगास के निजी स्कूल में एथलेटिक्स और स्टूडेंट लीडरशिप की डायरेक्टर थी। जानकारी के मुताबिक 34 वर्षीय कैटलिन ग्लोवर माउंटेन व्यू क्रिश्चियन में कार्यरत थीं। उनके ऊपर 16 साल के छात्र के साथ यौन संबंध बनाने का आरोप है। इस मामले की शिकायत लास वेगास मेट्रोपोलिटन पुलिस विभाग में की गई है। इस स्टूडेंट ने जून 2022 में अपनी टीचर कैटलिन ग्लोवर के साथ सेक्सुअल संपर्क का दावा किया है।
आरोप के मुताबिक पुलिस ने छात्र ने आरोप लगाया है कि दोनों के बीच दिसंबर 2017 से सितंबर 2021 तक यौन संबंध रहे। इसकी शुरुआत स्नैपचैट पर एक-दूसरे को मैसेज भेजने के साथ हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक टीचर ने अपने छात्र को स्नैपचैट के जरिए न्यूड तस्वीरें भेजी थीं। इसके बाद उन्होंने अपनी वैन में छात्र के साथ यौन संबंध बनाना शुरू कर दिया। यह सिलसिला हफ्ते में एक या दो बार होता था। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक छात्र ने चार साल तक लोगों को कुछ नहीं बताया। महिला टीचर ने स्टूडेंट को धमकी दी थी कि अगर तुम मुझे छोड़कर गए तो मैं आत्महत्या कर लूंगी।
स्कूल के वकील मार्क कुक ने बताया कि छात्र 2021 में ग्रेजुएट हुआ। कुक के अनुसार, परिवार के आरोपों के सामने आने के बाद से ग्लोवर ने स्कूल में काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि परिवार के एक सदस्य ने गर्मियों के दौरान स्कूल को आरोपों के बारे में सूचित किया था। कुक ने कहा कि स्कूल ने मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के साथ सहयोग किया है और आगे भी करता रहेगा, लेकिन उन्होंने अपने निष्कर्षों को स्कूल के साथ साझा नहीं किया है। फॉक्स न्यूज की खबर के अनुसार, हम पूर्व छात्र के लिए शुभकामनाएं देते हैं और उम्मीद करते हैं कि कानूनी प्रक्रिया और जांच जल्द से जल्द इस मामले की सच्चाई तक पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *