जालंधर रोजाना आज तक शहर में आए दिन चोरी की वारदात लगातार बढ़ती ही जा रही है वहीं आज जालंधर के मॉडल टाउन में दिनदहाड़े 3 लुटेरे गन पॉइंट पर एक युुुवक से स्विफ्ट गाड़ी लेकर फरार हो गए। लक्ष्य ने बताया कि वह सब्जी लेने के अतिरिक्त फोटोस्टेट व प्रिंट आउट निकलवाने के लिए घर से निकला था, गुरुद्वारे के साथ लगती गली में 3 लुटेरों ने एकदम से आकर उन्हें घेर लिया और रिवाल्वर दिखा कर गाड़ी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस का दावा है कि इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।