नक्शा पास करवा कर ही अपनी बिल्डिंग बनवाए

जालंधर, गोपाल नगर में निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक निर्माणाधीन बिल्डिंग को ध्वस्त किया है। एमटीवी बलविंदर सिंह ने बताया कि निगम कमिश्नर अभिषेक कपिलेश के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि उक्त बिल्डिंग पर पहले भी कार्रवाई की गई थी, लेकिन अवैध निर्माण जारी होने के चलते एक बार इसे फिर ध्वस्त करना पड़ा l बताया जा रहा है कि यह बिल्डिंग बत्रा पैलेस वालों की हैl एमटीपी बलविंदर सिंह ने लोगों से अपील की है कि वह नक्शा पास करवा कर ही अपनी बिल्डिंग बनवाए, नहीं तो प्रशासन द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *