दो महीने का वक्त बीत चुका है लेकिन मणिपुर में जल रही दुश्मनी की आग अब तक खत्म नहीं हुई है. मंगलवार को आए वीडियो ने हिंसा की इस आग में घी डालने का काम किया, जिसमें दो महिलाओं को लोगों की भीड़ नग्न करके घुमा रही थी. बता दें कि मणिपुर में कुकी जनजाति समूह और मैतेई (गैर जनजाति समूह) के बीच लड़ाई चल रही है जो खूनी जंग का रूप ले चुकी है.