नेपाल के होटल मालिक ने खोली पोल, सचिन बना था ‘शिवांश’, साथ में नहीं थे बच्चे

नई दिल्ली. पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को लेकर हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. इस बीच भारत में एंट्री करने से पहले सीमा हैदर नेपाल की राजधानी काठमांडू में जिस होटल में रुकी थी, उस होटल के मालिक ने बड़ा खुलासा किया है. सीमा हैदर और सचिन मीणा होटले में ठहरने के दौरान शिवांश के नाम से कमरा बुक किया था. न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, नेपाल में एक होटल के मालिक गणेश ने कहा कि सचिन और सीमा हैदर मार्च में 7-8 दिनों के लिए उनके होटल में रुके थे. उन्होंने कहा, “अपने प्रवास के दौरान, वे ज्यादातर अपने कमरे के अंदर ही रहते थे, कभी-कभी शाम को बाहर जाते थे और रात 9.30-10 बजे तक होटल बंद हो जाने पर जल्दी लौट आते थे.”
उन्होंने कहा, सचिन ने होटल पहले से बुक कर लिया था और होटल के कर्मचारियों को सूचित किया था कि उनकी “पत्नी”, सीमा अगले दिन उनके साथ आएंगी. उन्होंने कहा, प्लान के अनुसार सीमा पहुंची और वे दोनों बिना किसी बच्चे के अलग-अलग चले गए. उन्होंने कहा, “सचिन ने होटल में ठहरने के दौरान “शिवांश” नाम का इस्तेमाल किया और उन्होंने पेमेंट के लिए भारतीय रुपयों का इस्तेमाल किया था. बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते ने सीमा हैदर से मंगलवार को मुलाकात, नेपाल के रास्ते भारत में उसके प्रवेश और अन्य विवरणों के बारे में 12 घंटे तक पूछताछ की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *