जालंधर/पंजाब सरकार द्वारा गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लाभपात्रियो के स्मार्ट कार्ड जो बनाकर दिए गए है उनपर पर माह 5 किलो गेंहू की खाद्य आपूर्ति विभाग के जिला कंट्रोलर नरिंदर सिंह के दिशा निर्देशों पर गेंहू वितरित की जा रही है।सरकार ने 3 महीनों की एक साथ गेंहू की सप्लाई लाभपात्रियो को जारी की है।जिसके तहत वार्ड नंबर 42 में आते डिपो होल्डर चमन लाल ने 230 लाभपात्रियो को गेंहु की सप्लाई की।यह गेंहु मुफ्त में सरकार द्वारा भेजी गई थी ओर मुफ्त में ही बांटी गई रौचक बात यह थी कि डिपो होल्डर द्वारा गर्मी को देखते हुए पीने वाले पानी का प्रबंध भी किया हुआ था।संसद सुशील रिंकू,विधायक शीतल अंगुराल के दिशा निर्देशों पर गेंहु की सप्लाई की जा रही है।यह शब्द आज संसद सुशील रिंकू के ऑफिस इंचार्ज ओम प्रकाश गोरिया ने कहे उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 42 में डिपो होल्डर चमन लाल द्वारा 230 लाभपात्रियो को गेंहु की सप्लाई बड़े ही अछे ढंग से की गई।किसी भी लाभपात्री को कोई दिक्कत परेशानी नही आई।डिपो होल्डर ने अपनी जेब से पानी की व्यवस्था भी की थी लाभपात्रियो ने भी डिपो होल्डर की प्रशंसा की और कहा कि यहाँ किसी तरह कोई दिक्कत नही होती पर्ची भी हमारी आराम से ही काटी जाती है और गेंहु की सप्लाई भी अछे ढंग से मिलती है।इस अवसर पर लाभपात्री राम लुभाया,अमित कुमार,तरलोक,सुरिंदर बाजवा,सतनाम कलेर,कमलेश रानी,भूपिंदर सिंह,सुरजीत कौर,पुष्पा रानी,सुरिंदर कुमार सिंदी,चंचल कुमार,रवि कुमार,सोनिया,कांता आदि भी मैजूद थे।