अपने कपड़ों की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वालीं एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Uorfi Javed) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पिज्जा का बना हुआ टॉप पहने नजर आ रही हैं. साथ ही वह इस वीडियो में पिज्जा खाती हुई भी दिख रही हैं. उर्फी ने इस वीडियो के साथ कैप्शन दिया- anyone ? हमेशा की तरह उर्फी की इस पोस्ट पर भी लोगों के कमेंट आने लगे. कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ ट्रोल. कुछ यूजर्स उन्हें अगले कॉस्ट्यूम के लिए सलाह भी दे रहे हैं. एक यूजर ने कहा- गोलगप्पे का बना आउटफिट भी अगली बार ट्राई करना. एक अन्य यूजर ने उन्हें कोका कोला के बोतल की ढक्कन से बनी ड्रेस पहनने के लिए कहा. एक यूजर उर्फी की वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखता है- नहीं, हमें समोसा पसंद है. हम देसी लोग हैं. एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हमने चॉकलेट और आइसक्रीम का कहा था, आप पिज्जा बनके आ गईं.