पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब सहित तस्कर किया गिरफ्तार

जालंधर, पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब सहित तस्कर सोनू टैंकर और उसके कारिंदे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 328 चंडीगढ़ मार्का और 15 पेटी पंजाब मार्का अवैध शराब सहित गाड़ी बरामद की है। जानकारी देते हुए एसीपी गुरमीत सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी हरिंदर सिंह की देखरेख में एएसआई सतपाल सिंह ने मेनबरों चौक पर गुप्त सूचना मिली थी कि स्वीफ्ट गाड़ी नंबर पीबी08 बीजेड 5995 में सवार होकर उक्त आरोपी अवैध शराब की तस्करी करने गुरु रविदास चौक की ओर से मॉडल टाउन जा रहे है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को अवैध शराब सहित काबू कर लिया है। आरोपियों की पहचान जतिंदर कुमार उर्फ सोनू टैंकर पुत्र विनोद कुमार निवासी बशीरपुरा, त्रलोक सिहं पुत्र ज्ञान सिंह निवासी दातार नगर, रामामंडी के रूप में हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *