जालंधर। जो काम कांग्रेस सरकार में विधायक रहते राजिंदर बेरी और वार्ड कौंसलर नहीं करवा सके, उसे आम आदमी पार्टी के विधायक बनने के बाद रमन अरोड़ा के सहयोग से दीनानाथ प्रधान ने महज कुछ दिनों में कर दिखाया। भारत नगर मार्केट में कमल विहार रेलवे फाटक के पास नए ट्यूबवेल का उद्घाटन 10 जून कर दिया। इससे घबराए कांग्रेसी नेता और पूर्व कौंसलर ने आज कुछ लोगों के साथ मिलकर दोबारा उसी ट्यूबवेल के पास फोटो खिंचवा कर उद्घाटन का ड्रामा किया और क्रेडिट लेने की कोशिश की।
दीनानाथ प्रधान ने बताया कि करीब दो साल से एक ट्यूबवेल कांग्रेस के पूर्व कौंसलर नहीं लगवा पा रहे थे। रमन अरोड़ा के विधायक बनने के बाद कमल विहार और भारत नगर के लोगों ने विधायक रमन अरोड़ा से गुजारिश की। इसके बाद विधायक रमन अरोड़ा ने नगर निगम से संबंधित फाइल निकलवाई और अब जाकर ट्यूबवेल लग गया।
दीनानाथ प्रधान ने विधायक रमन अरोड़ा से 10 जून को इसका उद्घाटन करवा कर पब्लिक के लिए पीने वाले पानी की किल्लत दूर करवाई। जिससे कमल विहार और भारत नगर के लोगों ने दीनानाथ प्रधान और विधायक रमन अरोड़ा का धन्यवाद भी किय़ा। लेकिन यब सब देखकर कांग्रेस के पूर्व कौंसलर परेशान हो गए।
दीनानाथ प्रधान ने बताया कि पिछले कई साल से पानी की किल्लत इस इलाके में थी। जिसे विधायक रमन अरोड़ा ने दूर करते हुए ट्यूबवेल चालू करवाया। अब जब विधायक ने ट्यूबवेल चालू करवा कर लोगों के घर तक पानी पहुंचाया तो, पूर्व कौंसलर को नागवार गुजरा। जिससे आज उन्होंने उसी ट्यूबवेल के पास कुछ लोगों के साथ फोटो खिंचवा कर उद्घाटन का ड्रामा किया।
दीनानाथ प्रधान ने कहा है कि पब्लिक सब जानती है। पूर्व कौंसलर पांच साल तक एक ट्यूबवेल नहीं लगवा सके। भारत नगर, गुरुनानक पुरा वेस्ट, न्यू भारत नगर के लोगों को पानी की दिक्कत हो रही थी। रमन अरोड़ा के विधायक बनने के बाद पानी की किल्लत दूर करना हमारी प्रथामिकता थी, विधायक अरोड़ा ने इसे गंभीरता से लिया और अब ट्यूबवेल चालू कर लोगों को पानी सप्लाई की गई है।