रोजगार मेले का आयोजन

जालंधर, (संजय शर्मा )-)कारोबार ब्यूरो (डीबीईई) ने बुधवार को अपने कार्यालय में जिला प्रशासन के सहयोग से रोजगार मेले का आयोजन किया, जिसमें 173 उम्मीदवारों का मौके पर ही रोजगार के लिए चुनाव किया गया तथा 279 युवक-युवतियों को शार्ट लिस्ट किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) वरिंद्रपाल सिंह बाजवा ने डीबीईई रोजगार मेले में इंटरव्यू देने आए उम्मीदवारों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जॉब फेयर में एक्सिस बैंक, यस बैंक, एसबीआई, जन स्मॉल फाइनैंस बैंक, पेटीएम, एलआईसी, विशाल टूल्स, माहवाह ऑटो, विनीत सिक्योरिटी, हर्बललाइफ न्यूट्रीशन, पुखराज हेल्थ केयर एजाइल सहित 22 कंपनियों के शिरकत करने के इलावा 538 उम्मीदवारों ने भाग लिया है। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले के दौरान इन कंपनियों द्वारा विभिन्न नौकरियों के लिए 173 युवक-युवतियों का चुनाव किया गया है और 279 उम्मीदवारों का दूसरे राउंड के लिए शार्ट लिस्ट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *