पंजाब से इस समय की एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि होशियारपुर के मुकेरियां में बम मिला है और इस दौरान आस पास के इलाकों में अफरा तफरी मच गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक मुकेरिया के धर्मपुर गांव में बम मिला है जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गांव को सील किया. फिलहाल पुलिस द्वारा जांच की जा रही है कि यह बम आया कहां से.
बताया जा रहा है कि होशियारपुर के गांव धर्मपुर में बम मिलने से अफरा तफरी मच गई है. जैसे ही पता चला कि यहां गांव में किसान के खेत से बड़े आकार का बम मिला है, तो उसके बाद इलाके को सील कर दिया गया और मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात की गई. यह भी बताया गया है कि आज यानी बुधवार की सुबह एक किसान ट्रैक्टर से अपने खेत पर काम कर रहा था तो बम उसके ट्रैक्टर में फंस गया. जैसे ही उसको इसके बारे में पता चला तो उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया जिसके बाद मौके पर डॉग स्क्वॉयड की टीम और सेना पहुंच गई.
इस दौरान जैसे ही पता चला कि खेत में बम मिला है तो वहां गांव वासियों की भीड़ लग गई. इसके बाद जानकारी पुलिस को दी गई और फिर वह मौके पर पहुंचे पहुंची और सारी जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को मुहैया करवाई. उच्च अधिकारियों द्वारा मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और पुलिस द्वारा पूरे इलाके को सील कर दिया गया.