प्राचीन अखाड़ा नाथा बगीची में 13वां मूर्ति स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

जालंधर, (संजय शर्मा )-जेल रोड स्थित प्राचीन अखाड़ा नाथां बगीची में स्व. शंकर पहलवान के परिवार द्वारा हर साल की तरह इस साल भी हनुमान जी का 13वां मूर्ति स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। झंडे की रसम सुनील पहलवान की पत्नी डिंपी, आकाश पहलवान व अमन पहलवान ने बैंड बाजों के साथ अदा की। इस अवसर पर कम उम्र के पहलवानों की कुश्तियां भी करवाई गई। सभी लोगों के लिए लंगर का भी प्रबंध था। मुख्य मेहमान के तौर पर पूर्व विधायक राजिंदर बेरी, बब्बू नीलकंठ, गुरविंदर सिंह बंटी, पहलवान नवल किशोर, जिम्मी कालिया व पूर्व पार्षद गुड्डू पहुंचे। सभी ने हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उस्ताद मंगल पहलवान, सुशील, धर्मपाल, हैप्पी, पवन कुमार, गौरव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *