गुरुद्वारा साहिब की छत पर बने एक कमरे में अचानक आग लगी

टांडा , टांआज दोपहर गुरुद्वारा साहिब की छत पर बने एक कमरे में अचानक आग लग गई।  आग लगने से कमरे के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। मामले की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे अचानक गुरुघर के छत वाले कमरे से धुआं व आग की लपटें निकलने लगीं। इस दौरान सेवादारों और मोहल्ला वासियों ने कमरे में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश की।जब आग पर काबू ना पाया गया तो उन्होंने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर दसूहा से दमकल की 2 गाड़ियां पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मामले की जानकारी देते हुए दमकल अधिकारी दीपक कुमार आगजनी की इस घटना के दौरान गुरुघर का मुख्य इमारत पूरी तरह सुरक्षित रही। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं गुरुघर के सेवादार बाबा सुरजीत सिंह ने बताया कि आग लगने से जनरेटर, बैटरी, ईंधन सहित अन्य सामान जल कर राख हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *