जालंधर, मां बगलामुखी धाम नजदीक लम्मां पिंड चौंक होशियारपुर रोड़ पर स्थित गुलमोहर सिटी में धाम के संस्थापक एवं संचालक नवजीत भारद्वाज की अध्यक्षता में साप्ताहिक मां बगलामुखी हवन यज्ञ करवाया गया। सबसे पहले ब्राह्मणों द्वारा नवग्रह, पंचोपचार, षोढषोपचार, गौरी, गणोश, कुंभ पूजन, मां बगलामुखी जी के निमित्त मंत्र माला जाप कर मुख्य यजमान अमरेंद्र कुमार शर्मा से सपरिवार पूजा अर्चना उपरांत हवन यज्ञ में आहुतियां डलवाईं । इस यज्ञ में उपस्थित मां भक्तो को आहुतियां डलवाने के बाद नवजीत भारद्वाज ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि लोग भौतिक युग में नैतिक दायित्वों को छोड़ कर गलत कार्यों में व्यस्त हो गए हैं। हर किसी को चाहिए कि जीवों पर दया करे और सदकर्म करे। अगर जीवों पर दया नहीं करेंगे और गलत कार्यों में लिप्त रहेंगे तो इसका परिणाम हमें इसी धरती पर और यहीं मिलना है उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म का संदेश जियो और जीने दो का ही रहा है। इस अवसर पर समीर कपूर ,राकेश प्रभाकर, पूनम प्रभाकर, नीरज कपूर, संजीव सोंधी, प्रदीप शर्मा,धीरज,बलजिंदर सिंह, प्रिंस कुंडल, रोहित भाटिया, बलवंत बाला, मुनीश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा,रोहित बहल, एडवोकेट राज कुमार, मोहित,अशोक शर्मा, दिशांत शर्मा,बावा खन्ना ,लवली, गोपाल मालपानी, अश्विनी शर्मा, संजीव शर्मा, मुकेश चौधरी, अमरेंद्र सिंह, गौरव जोशी,संजीव सांवरिया, यज्ञदत्त, राकी,बावा जोशी, पंकज,करन वर्मा, राजेश महाजन, संजीव शर्मा, गुप्ता,मानव शर्मा, राजीव, दिशांत शर्मा,अशोक शर्मा, प्रदीप, अभिलक्षय चुघ, पंकज, राकेश, ठाकुर बलदेव सिंह,अभिलक्षय चुघ,लक्की, बावा खन्ना, सुनील जग्गी,प्रिंस,पंकज, प्रवीण सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। आरती उपरांत प्रसाद रूपी लंगर भंडारे का भी आयोजन किया गया।