राजस्थान शिक्षा निदेशालय ने आज, 1 जून को दोपहर 1:30 बजे कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिये. परीक्षा में 97.30% फीसदी बच्चे पास हुए हैं. छात्र/अभिभावक रोल नंबर का उपयोग करके शाला दर्पण पोर्टल – rajshaladarpan.nic.in पर मार्क्स देख सकते हैं. राजस्थान के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन नतीजों की घोषणा की. इस साल, लगभग 14 लाख राजस्थान कक्षा 5 बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं. शाला दर्पण पोर्टल के अलावा, राजस्थान बोर्ड 5वीं कक्षा के परिणाम rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर भी चेक किये जा सकते हैं.
RBSE Rajasthan Class 5th result 2023: रिजल्ट कैसे चेक करें
आधिकारिक साइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं.
होम पेज पर उपलब्ध आरबीएसई 5वीं रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें.
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।.
परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें.
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.