सैलून से चोर 22 हजार कैश और इन्वर्टर चोरी कर ले गए से चोर

जालंधर, चोरों ने देर रात बूटा मंडी में दो सैलून पर चोरी कर डाली । सैलून सनशाइन से चोर 22 हजार कैश और इन्वर्टर ले गए वहीं पर ए-‌वन सैलून से चोर गल्ले में पड़ा 2 हजार कैश, बड़ी एलईडी और इन्वर्टर के साथ लगी बैटरी चोरी कर ले गए।
सनशाइन सैलून में हुई चोरी की वारदात वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई है। चोर दो थे और स्कूटी पर सवार होकर आए थे। चोरों ने रात के अंधेरे में लोहे की रॉड से पहले शटर के ताले तोड़े, उसके बाद सैलून में फ्रंट डेस्क और अंदर सैलून में लगे दराज छान मारे। ऐसा ही तरीका चोरों ने ए-वन सैलून में भी अपनाया। वहां पर भी सारे दराज खंगाले।
ए-वन सैलून के मालिक वसीम ने बताया कि वह देर रात अपना सैलून बंद करके गए थे। सुबह जब काम पर आए तो आगे देखा कि शटर खुला हुआ था। शटर के ताले टूटे हुए थे।वसीम ने कहा कि चोर गल्ले से 2 हजार रुपए कैश, इन्वर्टर की बैटरी, एक कीमती एलईडी चोरी कर ले गए हैं।
मालकिन किसी काम से बाहर गई हुई थी। पिछली रात वही दुकान बंद करके गई थी, लेकिन आज जब सुबह वह दुकान पर आई तो शटर टूटा देख उसके होश उड़ गए। दुकान में सामान बिखरा पड़ा था। जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि दो चोर उनकी दुकान से 22 हजार कैश और इन्वर्टर ले गए है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *