पंडित धीरेंद्र शास्त्री और मनोज तिवारी का बिहार पुलिस ने काटा 1000 का चालान

पटना, बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री पटना से लौट चुके हैं, लेकिन बिहार ट्रैफिक विभाग ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी है। दरअसल, पटना पहुंचने धीरेंद्र शास्त्री बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी की कार में बैठकर कथा स्थल पर पहुंचे थे। इस दौरान कार की आगे की सीट पर बैठने के बावजूद धीरेंद्र शास्त्री ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। बिना सीट बेल्ट लगाए कार ड्राइव करने के लिए बिहार पुलिस की ओर से मनोज तिवारी और धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीट बेल्ट नहीं लगाने के कारण पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को चालान भेजा गया है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री जिस मध्यप्रदेश नंबर की गाड़ी पर चढ़कर पटना एयरपोर्ट से पनाश होटल के लिए आये थे। उस कार का 1000 रुपये का चालान पटना ट्रैफिक पुलिस की ओर से काटा गया है। चालान में पंडित धीरेंद्र शास्त्री और मनोज तिवारी सीट बेल्ट नहीं लगाने के दोषी बताए गए हैं। बता दें कि बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पटना से सटे नौबतपुर में पांच दिनों तक कथा की। एक अनुमान के मुताबिक इस दौरान करीब 35 लाख भक्त कथा सुनने पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *