ट्रेनर ने समुद्र की गहराइयों में महिला पर्यटक को किया KISS, गिरफ्तार

Kuala Lumpur : मलेशिया में हर साल कई टूरिस्ट्स पहुँचते हैं. उनकी इकॉनमी काफी हद तक टूरिज्म पर निर्भर करती है. ऐसे में जाहिर है कि वहां टूरिस्ट्स को काफी सम्मान दिया जाता होगा. लेकिन असलियत ऐसी नहीं है. हाल ही में मलेशिया के सबाह में स्कूबा डाइविंग कर रही एक चीनी पर्यटक के साथ ट्रेनर ने बदतमीजी की. शख्स ने पानी के अंदर ही महिला के गालों पर चुम्मा ले लिया. इसके बाद महिला के गुस्से का ठिकाना नहीं रहा.
महिला के मुताबिक़, घटना 5 मई की है. वो समुद्र में स्कूबा डाइविंग करने गई थी. जब भी कोई स्कूबा डाइविंग करने जाता है, तो उसकी सेफ्टी के लिए एक एक्सपर्ट को साथ भेजा जाता है. महिला के साथ भी एक इंस्ट्रक्टर गया था. तस्वीर खींचने के अलावा ये इंस्ट्रक्टर्स इस बात का ध्यान रखते हैं कि कहीं कोई अनहोनी ना हो जाए. लेकिन इस महिला का इंस्ट्रक्टर आशिक मिजाज निकला. उसने अंदर ही महिला को किस करना शुरू कर दिया.
महिला का आरोप है कि पानी से बाहर आते ही शख्स उसे तंग करने लगा. उसने लगातार महिला को मैसेज करना शुरू किया. वो कहां रुकी है और कहां जा रही है, इसकी डिटेल लेने लगा. साथ ही वो उसके साथ अकेले में समय बिताने की बात बात करने लगा. महिला डर गई और वहां से सीधे पुलिस स्टेशन पहुंची. उसने शख्स पर छेड़खानी का आरोप लगाया और उसे अरेस्ट करवा दिया. पर्यटक के साथ ऐसे व्यवहार पर लोगों में भी गुस्सा दिखा. जिसे भगवान माना जाता है उसके साथ बदतमीजी से लोग भी हैरान हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *