जालंधर, (संजय शर्मा)- चंडीगढ़ में एसएसपी रहे कुलदीप सिंह चहल एक बार फिर विवादों में फसते हुई नजर आ रहे है। आज पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष समृति मंच के प्रदेश प्रधान किशनलाल शर्मा पिछले लम्बे समय से सामाजिक लोगो की शिकायतो पर कारवाही न होती देख पुलिस कमिश्नर को मिलने के लिए संपर्क किया। श्री शर्मा द्वारा सुबह 9:30 बजे पुलिस कमिश्नर के सरकारी नंबर पर 15 बार ज़ब संपर्क किया तो पुलिस कमिश्नर द्वारा फ़ोन नहीं उठाया गया।पुलिस कमिश्नर द्वारा फ़ोन उठाने की जगह फ़ोन को ब्लैकलिस्ट में डाल दिया।पुलिस कमिश्नर द्वारा फ़ोन ब्लैकलिस्ट में डालने के बाद जब किशनलाल शर्मा एवं मंच के कार्यकर्त्ता द्वारा पुलिस कमिश्नर से संपर्क कर फ़ोन उठाने एवं सामाजिक लोगो की शिकायतो को हल करने की बात की तो पुलिस कमिश्नर भड़क गए। फ़ोन न उठाने की बात सुनकर पुलिस कमिश्नर इस तरह बुखला उड़े की उनके ये तक याद नहीं रही की जिस कुर्सी पर वह बैठे है जो आम जनता द्वारा ही उन्हें दी गई है। उन्होंने किशनलाल शर्मा को कहा की मै अपनी मर्जी से जिसका मर्जी फ़ोन उठाऊ या न उठाऊ। इस अफसर पर किशनलाल शर्मा ने कहा की अगर जालंधर पुलिस का मुखी ही सामाजिक कार्यकर्त्ता से ऐसा व्यहार करेगा तो बाकि जिले की पुलिस से आप क्या उम्मीद कर सकते है। आप को बता दे की इससे पहले भी एसएसपी रहते कुलदीप सिंह चाहल पर दुर्व्यवहार एवं भ्रष्टाचार के आरोपो की जाँच सीबीआई द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा आम जनता से दुर्व्यवहार एवं भ्रष्टाचार के आरोपी को केंद्र सरकार ने समय से पहले ही अपने पद से हटा दिया था लेकिन भगतसिंह की सौगंध खाने वाली भगवंत सरकार दुर्व्यवहार एवं भ्रष्टाचार करने वाले पुलिस कमिश्नर पर मेहबानी क्यों दिखा रही है। उन्होंने कहा सरकारी नंबर पर कोई भी अधिकारी किसीका नंबर ब्लॉक एवं दुर्व्यवहार नहीं कर सकता।उन्होंने कहा पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल द्वारा दुर्व्यवहार एवं सामजिक कार्यकर्त्ता को दरकिनार करने पर आईपीएस धारा 166A एवं 506 के तहत मामला दर्ज की शिकायत ग्रह मंत्री, राज्य्पाल डी जी पी एवं एस डी एम 1 को दी है। इस अवसर पर किशनलाल शर्मा ने कहा की मंच के कार्यकर्त्ता ने सदैव समाजहित में कार्य किया है उन्होंने कहा समाज सेवक के फ़ोन ब्लॉकलिस्ट एवं दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस कमिश्नर के खिलाफ कारवाही नहीं की तो प्रशासन जन आंदोलन के लिए तैयार रहे।इस अवसर पर बावा वर्मा, विनीत शर्मा,प्रदीप कुमार, अनिल वर्मा,निशु, सुखविंदर, जसबीर बग्गा,अन्य मौजूद रहे।