दूध के कीमत बढ़ने से लोग हुए परेशान

जालंधर, (संजय शर्मा)-लगातार महंगाई से लोग काफी परेशान हैं वही आज दूध की कीमत ₹10 बढ़ा दी गई है जिस कारण लोग काफी पसंद है शहरवासियों ने भी घर-घर दूध बेचने वालों की परेशानी को उचित करार दिया है| लोगों का कहना है कि पहले से ही वह महंगाई से परेशान हैं। एेसे में यदि डेयरी कांप्लेक्स ने दूध के दाम में 10 रुपये की बढ़ोतरी कर दी तो घर चलाना मुश्किल हो जाएगा।
प्रमोद चंद्र उर्फ डिंपी अौर धनीराम गुप्ता ने बताया कि जमशेर डेयरी कांप्लेक्स वालों ने दूध की कीमतों में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। एेसे में दूध का दाम 70 रुपये पहुंच गया है। इससे अाम जनता पर महंगाई का बोझ अौर बढ़ जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *