जालंधर, स्कूटी पर पंजाबी बाग की तरफ अपने प्लाट को देखने जा रहा था कि पठानकोट बाइपास के पास सोढल रोड पर जम्मू नंबर के एक ट्रक ने उसे रौंद दिया।मृतक की पहचान प्रीत नगर निवासी मंजीत सिंह के तौर पर हुई है। एक्टिवा सवार बुजुर्ग मंजीत सिंह ट्रक से टक्कर लगने के बाद मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद तुरंत लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया है और मृतक के परिजनों को भी इस बारे में सूचिच कर दिया है। पुलिस ने मौके से ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है और ड्राइवर आरिफ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।