अर्बन एस्टेट फेज -1 गीता मंदिर में नवरात्रों के संबंध में विशेष प्रोग्राम का आयोजन

जालंधर,(संजय शर्मा)-नवरात्रों के पावन अवसर पर 12 शक्तिपीठों से आए मां के पावन ज्योति स्वरूप श्री गीता मंदिर अर्बन एस्टेट फेज -1 में विराजमान है इस शुभ अवसर पर 26 मार्च 2023 दिन इतवार को भक्तों द्वारा मंदिर के प्रांगण में मां की 11000 जोते प्रज्वलित की जाएगी जिसका सारा इंतजाम गीता मंदिर प्रबंधक कमेटी द्वारा किया जाएगा अपने परिवार की मंगल कामना के लिए मंदिर आकर अपने परिवार के नाम की जोत प्रज्वलित करें और महामाई का आशीर्वाद प्राप्त करें समय शाम के 6:00 बजे से लेकर रात्रि के 10:30 बजे तक रहेगा भक्तों से अनुरोध है समय से आए और माता की लाल चुनरी ओढ़ कर आए नवरात्रों मैं रोज शाम को 8:00 बजे से लेकर 10:30 बजे तक महामाई की चौकी का आयोजन भी मंदिर में किया जा रहा है परिवार सहित आकर मां की चौकी में शामिल होकर मां की कृपा के पात्र बने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *