अमृतपाल सिंह को पनाह देने वाली बलजीत कौर को शाहबाद से किया काबू

अमृतपाल सिंह को पनाह देने वाली पप्पलप्रीत सिंह की बहन बलजीत कौर को शाहबाद से काबू किया गया था। बलजीत कौर को जालंधर के महितपुर इलाके में 19 मार्च को अमृतपाल सिंह सहित अन्य पर लोगों पर दर्ज हुए आर्म एक्ट के तहत पर्चे में बढ़ोतरी करते हुए शामिल किया गया है।
हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया था। आज बलजीत कौर को महितपुर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा पैरामिलिट्री की मौजूदगी में माननीय अदालत में पेश किया गया। जहां महितपुर पुलिस ने 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। इस मामले को लेकर डीएसपी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि बलजीत कौर को हरियाणा के शाहबाद से पकड़ा था। इसके सिवा वह और कुछ नहीं बता सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *