पंजाब में आज भी इंटरनेट बंद, हरजीत सिंह को डिब्रूगढ़ जेल लेकर पहुंची पुलिस… जानें केस के 5 बड़े अपडेट्स

चंडीगढ़, पंजाब पुलिस ने खिलास्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ का मुखिया अमृतपाल सिंह सिंह अभी भी फरार है। पंजाब पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है। पंजाब पुलिस का कहना है कि अमृपाल सिंह की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है और पुलिस उसे पकड़ने के प्रयास कर रही है। पुलिस ने अबतक इस मामले में 118 लोगों को गिरफ्तार किया है। अमृतपाल के 5 साथियों पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) लगाया गया है। पंजाब पुलिस ने पहले दिन अमृतपाल के 78 समर्थकों को गिरफ्तार किया था, 34 को दूसरे दिन और दो अन्य को कल रात गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनसे 10 हथियार भी बरामद किए हैं। मंगलवार को पंजाब पुलिस ने लुधियाना में भगोड़े अमृतपाल सिंह के 4 साथियों को गिरफ्तार किया है। पंजाब में आज भी इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। पुलिस ने इसे लेकर एक आदेश भी जारी किया है।

खालिस्तानी समर्थक हरजीत सिंह को लेकर डिब्रूगढ़ जेल पहुंची पुलिस
पंजाब पुलिस की एक टीम खालिस्तानी समर्थक हरजीत सिंह को लेकर डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल पहुंच गई है। असम पुलिस की सुरक्षा में टीम गुवाहाटी से सड़क मार्ग से सुबह 7.10 बजे डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल पहुंची। खालिस्तानी समर्थक कितने समर्थकों को टीम लेकर आई है, इसका पता नहीं है। आज लाए गए व्यक्ति के नाम का आधिकारिक तौर पर खुलासा होना बाकी है।सूत्रों के अनुसार, कुछ और समर्थक खालिस्तानी समर्थकों के साथ एक और टीम आज हवाई मार्ग से डिब्रूगढ़ पहुंचने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *