राष्ट्रपति के दौरे से पहले गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के बाहर लिखे गए खालिस्तानी नारे

AMRITSAR : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अमृतसर दौरे के दिन और जी 20 सम्मेलन से कुछ दिन पहले SFJ की गतिविधियां तेज हो गई हैं। दरअसल, अमृतसर में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के बाहर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे गए हैं। यह नारे लगवाने वाले आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसका वीडियो भी वायरल कर दिया है। हालांकि यह नारे बैनर पर लगाए गए थे, जिसे बाद में उतार दिया गया। लेकिन हैरानी की बात है कि इसे अतिसंवेदनशील स्पॉट, जहां G20 की बैठक भी होनी है, उसके बाहर लगाया गया। अतिसंवेदनशील स्पॉट होने के बावजूद यहां पर खालिस्तान के नारे लिखा बैनर लगाने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। यहां पर जी-20 की बैठक भी होनी है। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी आज अमृतसर में आ रही हैं। वायरल वीडियो में आतंकी पन्नू ने कहा है कि बैनर पर लिखे गए खालिस्तान समर्थक नारे गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के बाहर लगाए गए।

वहीं दूसरी तरफ इन बैनरों पर जी-20 का खालिस्तान में वेलकम लिखा गया है। साथ ही आतंकी पन्नू ने 15 से 17 मार्च तक अमृतसर-बठिंडा रेलवे मार्ग बाधित करने की भी धमकी दी गई है। पन्नू ने अपनी वीडियो में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को भी नसीहत दी है। उसका कहना है कि जो सिख पार्लियामेंट टूटने की बात कर रहे हैं, वे बादल परिवार की पार्लियामेंट है। सिख आज भी गुलाम हैं और यह आजादी हथियार उठाने के बाद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *