जालंधर, वेस्ट हल्के से विधायक शीतल अंगुराल ने रसीला नगर स्तिथ गेहूं के डिपो पर छापेमारी की। जानकारी अनुसार शीतल को शिकायत मिली थी कि वेस्ट में सरकारी गेहूं का घपला चल रहा है और लोगों को कम मात्रा दी जा रही है। इसी के चलते उन्होंने यह रेड की है जिस दौरान बाकायदा कंडा लगा कर बोरियों को तोला गया तो उसमे करीब 5 क्विंटल गेहूं कम निकला। थाना-5 कि पुलिस को बुला कर आए हुए ट्रक के दोनों ड्राइवरों को हिरासत में ले लिया गया है। शीतल अंगुराल ने इस मौके पर कहा कि इस घोटाले के पीछे जितने भी लोग हैं उन पर बनती कार्यवाही की जाएगी।