CHANDIGARH : डॉक्टर को अगवा कर रिकॉर्ड नष्ट करने के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर पंजाब पुलिस चंडीगढ़ पुलिस के जवानों पर केस दर्जकरेगी । कुल 7 पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज किया जाएगा।
यह मामला एक डाक्टर को अगवा करके रिकार्ड नष्ट करने का है। चंडीगढ़ के जिन पुलिसकर्मियों पर आरोप हैं, उनमें कॉन्स्टेबल विकास हुड्डा, अनिल कुमार, अमितोज (बाद में ASI अजमेर) और क्राइम ब्रांच, यूटी के कॉन्स्टेबल सुभाष कुमार के अलावा इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह सेखों, सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार और सीनियर कॉन्स्टेबल नीरज शामिल हैं।