कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड) में स्पोर्टी साइंस’ कार्यक्रम का आयोजन

जालंधर, संजय शर्मा )-कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर द्वारा कैंब्रिज पर्ल्स हेतु  को ‘स्पोर्टी साइंस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल हमेशा मानता रहा है कि व्यावहारिक प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान पढ़ाना विद्यार्थियों के लिए वैज्ञानिक अवधारणाओं और प्रक्रियाओं को समझने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है। हमारी सुयोग्य प्रधानाचार्या श्री मती हरलीन मोहंती जी ने इस विशेष अवसर पर माता-पिता का स्वागत किया। हमारे नवोदित वैज्ञानिकों ने विभिन्न प्रयोगों पर हाथ आजमाया जैसे- पानी का कोई रंग, आकार और स्वाद नहीं होता, हवा जगह घेरती है, जलतरंग आदि जिससे उन्हें विज्ञान और प्रौद्योगिकी के कई पहलुओं को समझने में मदद मिली। इस आयोजन का एक मुख्य आकर्षण विज्ञान विषय से संबंधित दौड़ थीं। जैसे वाटरिंग दा प्लांट्स, सेव ट्रीस, बुक बैलेंसिंग, क्लीन दा सुरोंन्डिंग आदि,इस दौड़ में अभिभावकों एवं अध्यापकों द्वारा भी भाग लिया गया | विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया गया। छात्र- छात्राओं द्वारा विज्ञान के प्रति एक समग्र उत्साही दृष्टिकोण प्रदर्शित किया गया। रोचक प्रस्तुतियों को देखकर छात्र- छात्राएँ व शिक्षक काफी उत्साहित दिखे।
इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन श्री नितिन कोहली, उप-चेयरमैन श्री दीपक भाटिया, वाइस प्रैजीडेंट श्री पार्थ भाटिया जी ने विज्ञान संबन्धी अद्भुत कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। हमारी माननीय प्रैजीडेंट श्री मती पूजा भाटिया जी ने विजेताओं को बधाई दी और हमारे जीवन में विज्ञान के प्रमुख प्रभावों पर प्रकाश डाला। हमारी सुयोग्य प्रधानाचार्या श्री मती हरलीन मोहंती जी ने विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि स्कूल ने वैज्ञानिक समझ और नवाचार विकसित करने पर केंद्रित कई कार्यक्रम शुरू किए हैं। जालंधर में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *