त्रिपुरा के पूर्व सीएम एवं राज्यसभा सांसद और हरियाणा बीजेपी के प्रभारी बिप्लब देव की गाड़ी हादसे का शिकार

पानीपत, हरियाणा के पानीपत में त्रिपुरा के पूर्व सीएम एवं राज्यसभा सांसद और हरियाणा बीजेपी के प्रभारी बिप्लब देव की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देव बाल-बाल बच गए। मगर, हादसे में उनके गनमैन त्रिपुरा पुलिस के इंस्पेक्टर को चोटें लगी है। जिन्हें इलाज के लिए नजदीक ही एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर ट्रैफिक थाना पुलिस, समालखा थाना पुलिस पहुंची। स्थिति को संभालते हुए यातायात को सुचारू करवाया। यहां से सांसद बिप्लब देव दूसरी गाड़ी में बैठकर जिलाध्यक्ष अर्चना गुप्ता के आवास पर पहुंचे। जानकारी देते हुए सांसद बिप्लब देव ने बताया कि वे सोमवार को दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए चले थे। दोपहर करीब 3:30 बजे का समय होगा, जब वे पानीपत की सीमा से गुजर रहे थे। उनकी गाड़ी के आगे पानीपत पुलिस की पायलट चल रही थी।

NH-44 से गुजरते वक्त अचानक पायलट के आगे एक टायर पंचर वाली गाड़ी खड़ी थी। पायलट और उनकी गाड़ी निर्धारित स्पीड में थी। इसी बीच अचानक पायलट से टायर पंक्चर गाड़ी के आगे से कट ले लिया। पायलट तो वहां से सुरक्षित निकल गई। इसके बाद पायलट जिप्सी के आगे निकलते ही उनकी गाड़ी के ड्राइवर को पता लगा कि आगे टायर पंक्चर गाड़ी खड़ी है। जिससे बचाने के लिए गाड़ी चालक ने काफी प्रयास किए, मगर फिर भी उनकी गाड़ी उक्त कार से टकरा गई। हादसे में कार की ड्राइवर की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *