फायर ब्रिगेड यूनियन द्वारा 21 फरवरी को PAP चौक जालंधर में धरना लगाया

जालंधर, सरकार द्वारा पुराने फायरमैनों को नजरअंदाज़ कर सीधी भर्ती व सफाई सेवकों की अन्य समस्याओं को लेकर पंजाब सफाई मजदूर फैडरेशन व फायर ब्रिगेड यूनियन द्वारा 21 फरवरी को PAP चौक जालंधर में धरना लगाया जाएगा। फैडरेशन के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हम सरकार की धक्केशाही को किसी भी कीमत पर बर्दाशत नहीं करेंगे।फैडरेशन के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हम सरकार की धक्केशाही को किसी भी कीमत पर बर्दाशत नहीं करेंगे।उन्होंने कहा कि फायरमैनों की सीधी भर्ती, सभी कार्पोरेशनों में भर्ती व मुख्य रूप से पुरानी पैंशन स्कीम का सरकार द्वारा नोटीफिकेशन जारी न करने के रोष में यह धरना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन सभी मांगों के रोष में 1 फरवरी को फैडरेशन द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान के नाम एक ज्ञापन डिप्टी कमिश्नर जालंधर को सौंपा गया था लेकिन सरकार ने उसे अनदेखा कर दिया। इसलिए सभी कर्मचारियों में पंजाब सरकार के खिलाफ भारी रोष है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पिछले 10-15 सालों से सेवाएं दे रहे फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की सेवाओं को खत्म कर नई भर्ती की जा रही है, जबकि पुराने कर्मचारियों को पहल मिलनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि सरकार पुराने कर्मचारियों को पहल दे। इस अवसर पर उनके साथ फायर ब्रिगेड यूनियन के प्रधान राजविंदर सिंह बल्ल, विनोद बिट्टा, सुरिन्द्र टोना, कर्मजीत सिंह, विजय कुमार, सुमित दुग्गल, मानव, जसकरन सिंह, गुरविंदर सिंह, मनदीप सिंह, मनजशन सिंह, जसप्रीत सिंह, गुरमेल सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *