Mutual Funds ने Adani Group के इन दो शेयरों में की खरीदारी, क्या आपके पोर्टफोलियो में है?

अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की रिपोर्ट आने के बाद से अदाणी ग्रुप के शेयरों में बिकवाली का दबाव दिख रहा है। घरेलू म्यूचुअल फंडों (Mutual Funds) की बात करें तो इसने अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के 548.27 करोड़ रुपये के शेयरों की नेट बिक्री की। वहीं प्राइम डेटाबेस के मुताबिक फंड हाउसेज ने अंबुजा सीमेंट के 441.45 करोड़ रुपये के शेयरों की नेट बिक्री की। अंबुजा सीमेंट्स को पिछले साल सितंबर 2022 में अदाणी ग्रुप ने स्विटजरलैंड के होल्सिग ग्रुप से 640 करोड़ डॉलर में खरीदा था। हालांकि म्यूचुअल फंडों ने अदाणी ग्रुप के शेयरों की बिक्री ही नहीं की है बल्कि पिछले महीने जनवरी में दो शेयरों की खरीदारी भी की।

हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में अदाणी ग्रुप की कंपनियों पर स्टॉक मैनिपुलेशन और अकाउंटिंग फ्रॉड का आरोप लगाया है लेकिन अडानी ग्रुप ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है। हालांकि इस रिपोर्ट के चलते अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयर टूट रहे हैं। सबसे अधिक गिरावट अदाणी ग्रीन एनर्जी में है जो 73 फीसदी टूट चुका है। वहीं अदाणी ट्रांसमिशन 70 फीसदी और अडानी टोटल गैस 67 फीसदी फिसला है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट 24 जनवरी को जारी हुई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *