नाबालिग छात्रा ने छेड़छाड़ का लगाया आरोप

पोंडवाबुरु, मझगांव के पोंडवाबुरु मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक शैलेश प्रधान पर एक नाबालिग छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। कमरे में बंद कर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए मझगांव थाना में शिकायत दर्ज की है। आरोपी मझगांव थाना क्षेत्र के प्लस टू उच्च विद्यालय प्रांगण के कमरे में प्राइवेट कोचिंग चलाता है। इधर, मंगलवार को शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी भी खुद थाने पहुंच गया, जिसके बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया। फिलहाल, उससे पूछताछ हो रही है। दर्ज शिकायत में नाबालिग ने कहा है कि 13 फरवरी सोमवार की सुबह 7.15 बजे कोचिंग के लिए पल्स टु विद्यालय मझगांव गयी थी। उस समय कोचिंग में कोई नहीं था, केवल शिक्षक शैलेश प्रधान थे। उन्होंने मुझे देखते ही अंदर से दरवाजा बंद कर दिया और अश्लील हरकत करने लगे। वह जैसे-तैसे बचकर वहां से भागकर घर पहुंची और मां को घटना की जानकारी दी। शाम में पिताजी आने पर पूरी बात बतायी। मंगलवार को मझगांव थाना पहुंच शिकायत दर्ज करायी। नाबालिग ने बताया कि इससे पूर्व भी पढ़ाई के दौरान शिक्षक के द्वारा अश्लील हरकत की जा रही थी, लेकिन शिक्षक होने के कारण कभी ऐसा मन में नहीं आया। सोमवार को जिस प्रकार हरकत की, उससे अंदाजा लगा कि पहले भी शिक्षक की नीयत खराब थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *